महंगाई भत्ते के लाभ से स्थाई कर्मी वंचित है इन्हें भी दिया जाए

मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित एवं नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया ने कहा कि प्रदेश के कार्यभारित आकस्मिक निधि कर्मचारी एवं छट वा वेतन मान प्राप्त स्थाई कर्मियों को सरकार ने महंगाई भत्ते का लाभ नहीं दिया है जिस कारण प्रदेश की स्थाई कर्मियों असंतोष का वातावरण निर्मित हो गया है मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ एवं नेशनल मूवमेंट मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश के स्थाई कर्मियों को भी जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते का लाभ अतिशीघ्र दिया जाए तथा एरियर भी भुगतान किया जाए मांग करने वालों में हीरालाल प्रजापति, योगेश पाटिल,शौकत अली बाबू अली,शंकर सन्यास, एवं अन्य पदाधिकारी द्वारा
पहले राज्य सरकार सातवां वेतन प्राप्त कर्मचारी एवं छतवान वेतनमान प्राप्त स्थाई कर्मियों को एक साथ ही महंगाई भत्ते लाभ समान प्रतिशत के अनुसार भुगतान करने की आदेश जारी करती थी लेकिन इस बार होली त्योहार हो के बाद भी स्थाई कर्मियों को महंगाई भत्ते के लाभ से सरकार ने वंचित रखा है कर्मचारी महासंघ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पुरजोर मांग करता है कि स्थाई कर्मियों को भी तत्काल महंगाई भत्ते का लाभ देने के आदेश जारी किए जाएं जिससे स्थाई कर्मचारी में खुशी, संतोष का वातावरण हो सके।



