चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति द्वारा बनाए गए एल्डर क्लब का आज आसरा वृद्ध आश्रम में आयोजन हुआ

भोपाल- बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने के उद्देश्य से चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर समिति द्वारा बनाए गए एल्डर क्लब का आज आसरा वृद्ध आश्रम में आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान ने बुजुर्गों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताएं। श्री चौहान ने कहा कि हमारी सतर्कता से साइबर अपराध और अपराधियों को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में बुजुर्गों को अपराधी आसानी से ठगी का शिकार बना रहे हैं। लेकिन कुछ सावधानियां बरती जाए तो हम साइबर अपराध से बच सकते हैं।
*जमकर थिरके बुजुर्ग*
कार्यक्रम के दौरान मंच से क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान ने जब नए पुराने तराने सुनाएं तो हाल में उपस्थित कई बुजुर्गों ने खुलकर डांस किया। इस दौरान कई बुजुर्गों ने भी सिंगर दीपा श्रीवास्तव के साथ सुर में सुर मिलाए।
*बुजुर्गों ने करवाया हेल्थ चेकअप*
एल्डर क्लब में शामिल सभी 208 बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड टेस्ट करने के साथ उन्हें जरूरी दवाई भी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन बुजुर्गों की भी जांच की जो चलने फिरने में असहाय है।







