मध्य प्रदेश
भोपाल जिले के समग्र विकास को लेकर अब जिला योजना समिति को भोपाल जिला विकास सलाहकार समिति में तब्दील किया गया

भोपाल जिले के समग्र विकास को लेकर अब जिला योजना समिति को भोपाल जिला विकास सलाहकार समिति में तब्दील किया गया है। इसमें अध्यक्ष के तौर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अध्यक्ष और भोपाल के प्रभारी मंत्री चेतन काश्यप को उपाध्यक्ष सहित सांसद एवं सभी विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष को इसमें सदस्य बनाया गया है। इस सूची में भाजपा संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को जिले के विकास के लिए सदस्य के तौर पर चुना गया है




