पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी भोपाल में चतुर्थ नव आरक्षक बैच का दीक्षांत परेड समारोह श्री संजय कुमार पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । नव आरक्षक बैच का दीक्षांत परेड समारोह अकादमी के उपनिदेशक श्री संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ ।

आज मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल के अधीन पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी भोपाल में चतुर्थ नव आरक्षक बैच का दीक्षांत परेड समारोह श्री संजय कुमार पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । नव आरक्षक बैच का दीक्षांत परेड समारोह अकादमी के उपनिदेशक श्री संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ ।
चतुर्थ नव आरक्षक बैच का प्रशिक्षण दिनांक 30.06.2025 से आरम्भ होकर दीक्षांत परेड के साथ यह प्रशिक्षण पूर्ण हुआ । इस बैच में जिनमें 322 महिला नव आरक्षक सहित सहित कुल 521 नव आरक्षक (322 महिला तथा 199 पुरुष) प्रशिक्षु सम्मिलित रहे । प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को पुलिस कार्य प्रणाली, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध, सामुदायिक पुलिसिंग एवं व्यवहारिक पुलिस कार्यों से संबंधित थाना प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों का व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है । साथ ही बाह्य प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता, आर्म्स प्रशिक्षण, यूएसी, योगा तथा हार्टफुलनेस का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है । चतुर्थ नव आरक्षक बैच का प्रशिक्षण उप निदेशक डॉ संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में श्रीमती रश्मि पाण्डेय सहायक निदेशक प्रशि, एसपी पीटीएस श्रीमती यास्मीन ज़हरा, श्रीमती ज्योति उमठ सहायक निदेशक बाह्य प्रशिक्षण एवं संस्थान के स्टाफ द्वारा सम्पूर्ण प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इस बैच को आधुनिक पुलिसिंग की अवधारणा के साथ तैयार किया गया है । जिससे वे भविष्य में कुशल एवं जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी के रूप में अपनी भूमिका निभा सकें ।
दीक्षांत परेड में सभी 521 नवआरक्षकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज एवं संविधान को साक्षी मानकर शपथ ली गई । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार (भापुसे) पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल तथा उप निदेशक डॉ संजय कुमार अग्रवाल (भापुसे) द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया जिसमें सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु (All Round Best) नव आरक्षक रामनिवास मिश्रा को, बाह्य प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु – नव आरक्षक मनीष राठौर, आंतरिक प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु – महिला नव आरक्षक माधुरी रहे ।
मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार (भापुसे) ने अपने उद्वोधन में कहा – ” Passing out Parade यानि दीक्षांत परेड पुलिस विभाग में भर्ती प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी के लिए सर्वश्रेष्ठ श्रण है, जिसके बाद प्रशिक्षण पूरा होकर एक पुलिसकर्मी सीधे तौर पर हर प्रकार से तैयार होकर फील्ड में जाते है । पुलिस एक ऐसा विभाग है जिसमें जनसामान्य की अपेक्षाएं अधिक है । कमजोर एवं पीड़ित व्यक्ति के लिए विषम परिस्थितियों में पुलिस उम्मीद की किरण है । आपराधिक न्याय प्रणाली में पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रथम सोपान पुलिस ही है । किसी दुर्घटना या अनहोनी के समय, वर्दी पहनना पुलिस का जवान, घायल तथा पीड़ित को हौंसला देता है ।
यह वर्दी किसी व्यक्ति का प्रतिनिधित्व न करते हुए, पूरे पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व करती है । आप जैसा कार्य करेंगे, विभाग की छवि भी वैसे ही निर्मित होगा ।”
समारोह में श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन, डॉ विनीत कपूर उप पुलिस महानिरीक्षक (PSO To DGP), श्री मनीष अग्रवाल उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, श्री देवानन्द, कमाण्डेण्ट सस्शत्र सीमा बल सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारीगण एवं प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ संजय कुमार अग्रवाल उप निदेशक मप्रपुअ भोपाल द्वारा समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दी गई ।












