यूआईटी-आरजीपीवी में तीन दिवसीय खेल महोत्सव “प्रतिस्पर्धा 2026” का शुभारंभ हुआ

यूआईटी-आरजीपीवी, भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव “प्रतिस्पर्धा 2026” का शुभारंभ आज प्रातः 10:30 बजे यूआईटी क्रिकेट ग्राउंड में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस. सी. चौबे एवं निदेशक यूआईटी प्रो सुधीर सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह उत्साह एवं उमंग के वातावरण में संपन्न हुआ।





इस अवसर पर खेल प्रभारी प्रो. विजय कुमार गुप्ता, खेल समन्वयक डॉ सुनील दोहरे विभिन्न खेलों के प्रभारी प्राध्यापक, समन्वयकगण, सभी छात्र समन्वयक तथा बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने खेल प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
संस्थान परिसर में आयोजित इस खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज तथा टग ऑफ वार सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो एस सी चौबे एवं यूआईटी आरजीपीवी निदेशक प्रो सुधीर सिंह भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों के माध्यम से टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास होता है, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।



