माननीय मुख्यमंत्री जी के फैसले का स्वागत

मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष,नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी माननीय श्री मोहन यादव जी के द्वारा मध्य प्रदेश के 12:50 लाख कर्मचारियों को जुलाई 2025 से 3% महंगाई भत्ता मिलने पर स्वागत किया वहीं दूसरी ओर नेशनल मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष परमान डहरिया ने कहां की सेवानिवृत कर्मचारियों को भी जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत महंगाई राहत प्रदान करने पर मध्य प्रदेश सरकार विचार करें क्योंकि मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास में मध्य प्रदेश के सारे 12 .50लाख कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स का भी बहुत बड़ा योगदान है विदित हो कि माननीय मुख्यमंत्री जी बुरहानपुर दौरे पर आए थे उसे समय संयुक्त मोर्चा के सभी पदाधिकारी डॉक्टर अशफाक खान, धर्मेंद्र चौक से ,अनिल बाविस्कर, विजय राठौड़ ,सदानंद भाई, कर्म संघ के प्रदेश सचिव संतोष दलाल , श्रीमती कल्पना पवार, प्रमिला सगरे, ज्योति पाटील अनिल सातो ,राजेश साल्वे हीरालाल प्रजापति सभी के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से केंद्र के समान महंगाई भत्ते की मांग की गई थी जिसकी माननीय मुख्यमंत्री जी ने होली के शुभ अवसर पर तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा कर केंद्र के समान 58 प्रतिशत वेतनमान देने की बात कही है उनके फैसले का संयुक्त मोर्चा बुरहानपुर स्वागत करता है ,
अभिनंदन करता है, आभार व्यक्त करता है और निवेदन करता है, प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता संबंध में भी इसी प्रकार घोषणा कीजिए और प्रदेश के 6: 50 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का मार्ग प्रशस्त कीजिए




