मध्य प्रदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को ग्रीन केंपस बनाए रखने के लिए पांच ई रिक्शा की चाबी स्टेट बैंक के महा प्रबंध श्री कुंदन ज्योति द्वारा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन

आज बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के सत्य भवन के सामने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत ग्रीन केंपस कम्पेन के अंतर्गत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा एक कार्यक्रम 11:00 बजे आयोजित की गई जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को ग्रीन केंपस बनाए रखने के लिए पांच ई रिक्शा की चाबी स्टेट बैंक के महा प्रबंध श्री कुंदन ज्योति द्वारा  विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एस के जैन को सौंपी गई। इस अवसर पर  विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ अनिल शर्मा शर्मा समेत स्टेट बैंक के डीजी एम श्री साईं कृष्णश्रीधर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के फाइनेंसकंट्रोलर सगीरा सिद्दीकी विश्वविद्यालय स्टेट बैंक शाखा की शाखा प्रबंधक सुश्री पूजा  गोयल State Bank of India Bhopal ke स्टेट बैंक के अधिकारी गण विश्वविद्यालय परिवार के समस्तशिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय परिसर के आसपास की जनता उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू पवन मिश्रा द्वारा किया गया। स्वागत भाषण देते हुए  कुल सचिव डॉ अनिल शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार ही परिसर को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए प्रयासरत रहा है। हमारे कुलगुरु लगातार इस दिशा में प्रयत्नशील रहे हैं की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का परिसर हरा भरा रहे  । इस अवसर पर बोलते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक श्री कुंदन ज्योति जी ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में स्टेट बैंक की शाखा को 50 वर्ष पूरे हो गए और इस 50 वर्षों में विश्वविद्यालय में जिस तरह का सहयोग स्टेट बैंक आफ इंडिया को दिया है उसके लिए उसके लिए हम विश्वविद्यालय परिवार के आभारी हैं। यह कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत नहीं बल्कि यह आपका ही पैसा है जो मैं आपको वापस कर रहा हूं और इस अवसर पर मैं यह भी घोषणा करना चाहता हूं कि परिसर को हरा भरा रखने में 15 साइकिल भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया विश्वविद्यालय को प्रदान करेगी । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा नया साल आने वाला क्रिसमस का समय है मैं अपने सभी विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को नए साल और क्रिसमस की ढेर सारी बधाई देता हूं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया हमेशा आपके साथ रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने अपने शाखा प्रबंधक एवं अधिकारियों को भी बधाई दिया। कार्यक्रम में बोलते हुए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश के जैन ने कहा कि मैं विगत 1 वर्षों से इस प्रयास में लगा हुआ था कि विश्वविद्यालय को हरा भरा रखने में तथा पर्यावरण के संरक्षण हेतु ई-रिक्शा का प्रयोग हमारे परिसर में हो। आज जाकर मुझे इस कार्य में सफलता मिली है। मैं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को इसके लिए बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने पांच ई रिक्शा देकर इस ग्रीन इनीशिएटिव प्रोग्राम में विश्वविद्यालय का सहयोग किया तथा आज 15 साइकिल भविष्य में देने की घोषणा कर कर
मुझे इस कार्य में सहयोग किया है। मैं बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय परिसर को आईआईटी के तर्ज पर रखना चाहता हूं जिसके अंतर्गत में परिसर में विभिन्न विभागों में कुछ साइकिल रखवाऊंगा जिससे कि यहां के प्रोफेसर छात्र एवं कर्मचारी इसका उपयोग करते हुए ग्रीन इनीशिएटिव प्रोग्राम में सहयोग करेंगे। वर्तमान में विश्वविद्यालय के IODE परिसर में इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारियों को इसमें सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने तथा परिसर को ग्रीन रखने में अपना योगदान देने की भी बात कही।। इस अवसर पर बोलते हुए बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक सुश्री सगीरा सिद्दीकी द्वारा बैंक अधिकारियों से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी योजना के अंतर्गत समन्वय स्थापित कर किस तरह से ई-रिक्शा योजना का क्रियान्वयन किया गया इसके बारे में विस्तार से बताया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के शाखा प्रबंधक दूसरी पूजा गोयल की विशेष रूप से तारीफ की। कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुल गुरुद्वारा स्टेट बैंक के महाप्रबंधक का सॉल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button