लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप करवाई जयदेव गौतम, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी संभाग कमांक-1 इंदौर,.के. जैन, अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक-1 इंदौर,अशु दुबे, उपयंत्री, पीडब्ल्यूडी संभाग कमांक-1 इंदौर, कुल- 2,50,000/-रू

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर 1. श्री जयदेव गौतम, कार्यपालन यंत्री, 2. श्री टी.के. जैन, अनुविभागीय अधिकारी एवं 2 श्री अंशु दुबे, उपयंत्री, लोक निर्माण विभाग संभाग-1 को रिश्वत लेते हुये ट्रेप किया गया –
*आवेदक* –
श्री राजपाल सिंह पंवार संचालक पटेल श्री इंटरप्राईजेस धार निवासी सागोर अचाना रोड़, एसडीएम आफिस सुहागपुरा के पास पीथमपुर जिला-धार
आरोपी-1-
श्री जयदेव गौतम, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी संभाग कमांक-1 इंदौर
आरोपी-2-
श्री टी.के. जैन, अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग क्रमांक-1 इंदौर
आरोपी 3
श्री अशु दुबे, उपयंत्री, पीडब्ल्यूडी संभाग कमांक-1 इंदौर
*जप्तशुदा रिश्वत राशि-*
आरोपी-1- 1,50,000/- रु.
आरोपी-2 1,00,000/-रू,
कुल- 2,50,000/-रू
विवरणः-
आवेदक पटेल श्री इंटरप्राईजेस धार का संचालक है एवं शासकीय ठेकेदार है। आवेदक की फर्म द्वारा वर्ष 2023 में पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4,73,35,000/- रु. में लिया था। आवेदक की फर्म द्वारा उक्त कार्य 4, 51 ,72,101/- में पूर्ण किया था। आवेदक की फर्म द्वारा किये गये कार्य के अंतिम बिल का भुगतान करने के एवज में आरोपी 1 जयदेव गौतम द्वारा 1,50,000/- एवं आरोपी श्री टी. के. जैन द्वारा 1,00,000/- एवं आरोपी 3 अंशु दुबे द्वारा 1,00,000/- इस प्रकार कुल 3 ,50,000/- रिश्वत की मांग की गई।
आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 21.04.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया।
आरोपी 1 श्री जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास पर आवेदक से 1,50,000/- रू. एवं आरोपी 2 श्री टी.के. जैन को कार्यालय अनुविभगीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग के पोर्च के नीचे से आवेदक के प्रतिनिधि से 1,00,000/- रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी 3 अंशु दुबे द्वारा मांग की गई रिश्वत राशि कम होने से आवेदक के प्रतिनिधि से प्राप्त नहीं की गई। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल
कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक प्रआर श्री विवेक मिश्रा, श्री आशीष शुक्ला, श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक श्री आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर





