मुख्यमंत्री केयर योजना का स्वागत

मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने मोहन कैबिनेट की मुख्यमंत्री केयर योजना योजना के निर्णय का स्वागत किया है
कैबिनेट ने कर्मचारी और पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री केयर योजना को मंजूरी दी है योजना में कर्मचारी और पेंशनर को 20 लख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा इसके लिए कर्मचारियों से उनके मूल वेतन का एक प्रतिशत और पेंशनरों से 4% मासिक प्रीमियम लिया जाएगा प्रदेश के 11 लाख से अधिक कर्मचारी और पेंशनर योजना के दायरे में आएंगे प्रस्ताव के अनुसार योजना में हितग्राही का फोटो युक्त यूनिक आईडी डिजिटल कार्ड बनाया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री केयर योजना लागू होने पर ओपीडी दवा और उपकरण के लिए ₹20000 प्रतिवर्ष इलाज सरकारी व संबंध निजी अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी डिजिटल यूनिक आईडी कार्ड के माध्यम से सुविधा मिलेगी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान, संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी राजेश साल्वे ,अनिल बाविस्कर, धर्मेंद्र चौक से, विजय राठौड़ ,राजेश पाटील, सदानंद भाई , संतोष दलाल,आदि ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है आपातकालीन स्थितियों में निश्चित कर्मचारी और अधिकारियों को पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा इमरजेंसी में असमर्थ अस्पतालों के लिए प्रतिपूर्ति आपातकालीन परिस्थितियों में संबद्ध अस्पतालों में भी उपचार कराया जा सकेगा इसमें होने वाले भाई की प्रतिपूर्ति की जाएगी योजना में राज्य के सभी आयुष्मान योजना से संबंध अस्पताल भारत सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े अस्पताल राज्य के बाहर के चिन्हित उच्च गुणवत्ता वाले अस्पताल शामिल होंगे हम सभी माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं मध्य प्रदेश सरकार का अभिवादन करते हैं प्रदेश के मुखिया निश्चित ही बहुत ही संवेदनशील है और कर्मचारी हित में बहुत शानदार फैसला लिया है उसका हम स्वागत करते हैं जय हिंद जय भारत*



