मध्य प्रदेश

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल में, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025 हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया





अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2025 हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु, कुलसचिव डॉ शैलेंद्र जैन डॉ. चित्रलेखा कड़ेल (सोनी) एवं अधिकारीगण, प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।                
   
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. देव आनंद हिंडोलिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा— “मध्यप्रदेश समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भाषाई गौरव और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विज्ञान का सुंदर संगम है। यह नीति शिक्षा को केवल रोजगारपरक नहीं, बल्कि संस्कारपरक और मूल्याधारित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। NEP में इस परंपरा को पुनः प्रतिष्ठित किया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय इस नीति के माध्यम से प्राचीन भारतीय चित्रकला पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए पूर्णतः प्रयासरत है।”

समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा ‘मध्यप्रदेश की धरोहर’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसी क्रम में दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश की धरोहर स्थलों, पशु-पक्षियों एवं जलीय जीवों पर आधारित लगभग 40 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। साथ ही “विरासत से विकास”* केन्द्रित प्रश्नोत्तरी एवं *”तात्कालिक भाषण”* प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री शैलेंद्र जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।


अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button