देश

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने गोवा में किया राज्य का प्रतिनिधित्व उच्च शिक्षा के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुआ गहन मंथन

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन ने गोवा में आयोजित क्यूएस इंडिया समिट- 2026 में सहभागिता कर राज्य का प्रभावी प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत रहे। क्यूएस इंडिया समिट-2026 में भारत सहित विभिन्न देशों से नीति-निर्माता, शिक्षाविद्, उद्योग विशेषज्ञ एवं वैश्विक शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। यह समिट 3 फरवरी तक चलेगी। जिसमें उच्च शिक्षा के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर गहन मंथन हो रहा है। क्यूएस इंडिया समिट-2026 उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और शिक्षा, उद्योग तथा सरकार के बीच सहयोग को मजबूत करने का एक प्रभावी मंच है।

समिट के दौरान अपर मुख्य सचिव श्री राजन ने उच्च शिक्षा, कौशल विकास, नवाचार, अनुसंधान तथा वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी से जुड़े महत्वपूर्ण सत्रों में सक्रिय सहभागिता की। इस सहभागिता का मुख्य उद्देश्य विदेशी विश्वविद्यालयों एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग को प्रोत्साहित करना, शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा संयुक्त अनुसंधान और क्षमता निर्माण के नए अवसर तलाशना रहा।

समिट के दौरान श्री राजन ने यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और इंडोनेशिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी कीं। इन बैठकों में छात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रम, संयुक्त शोध परियोजनाएं तथा दीर्घकालिक शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।

समिट में मध्यप्रदेश शासन की सक्रिय भागीदारी राज्य में उच्च शिक्षा सुधारों को नई दिशा देने के साथ मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। समिट में आयुक्त उच्च शिक्षा श्री प्रबल सिपाहा, डॉ. सुनील सिंह, श्री राकेश श्रीवास्तव एवं श्री मनोज अग्‍निहोत्री सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button