स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल में किया गया ।

मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 17.9.2025 को स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल में किया गया ।

जिसमें डॉ सुधीर कुमार गुप्ता, रवींद्र मुंडे, संजय त्रिपाठी जी, श्रीमती सुषमा, श्रीमती शोभा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। सेवा पखवाड़ा अभियान के दूसरे दिन दिनांक 18 सितंबर 2025 को गोद ग्राम मुगलिया कोट में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण मित्र जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। व्याख्यान में कुछ औषधीय महत्व के पौधों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में कालमेघ, पिप्पली, मंडूकपर्णी, वज्रदंती, शतावरी, भृंगराज, अडुसा आदि औषधीय पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में सहभागिता की। सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत दिनांक 19 सितंबर 2025 को अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल के द्वारा मुगालिया कोट एवं आसपास के किसानों को जैविक खेती के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से प्रो चित्रलेखा सोनी (कड़ेल), विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में डॉ संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ हितेन्द्र कुमार राम, डॉ जितेन्द्र भावसार ,डॉ कुसुम दीक्षित, श्रीमती पूर्णा सेन, श्रीमती जया परमार एवं सुश्री स्नेहा वट उपस्थित रहे।



