देश

जंतर मंतर पर पुराने पेंशन के लिए जबरदस्त धरना आंदोलन प्रदर्शन मांग

मध्य प्रदेश कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नेशनल मूवमेंट ऑफ और पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक एवं मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के महामंत्री ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के समस्त 56 विभाग के कर्मचारी अधिकारी शिक्षक शिक्षिका 2005 से बंद पुरानी पेंशन के लिए जंतर मंतर पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में जबरदस्त शानदार जंगी प्रदर्शन किया जिसमें देश के प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया गया 2005 से बैंड पुरानी पेंशन को संपूर्ण राज्य में प्रथम नियुक्ति दिनांक से लागू की जाए जिससे कि शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारियों अधिकारियों का बुढ़ापा चैन से गुजरे इस संवैधानिक महा रैली में देश के कोने से हजारों कर्मचारी शामिल हुए और सभी का मकसद नई दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाए विगत 20 वर्षों से हम पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं सरकार से आवेदन निवेदन कर रहे हैं रैली को संबंध करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु जी ने कहा सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है पुराने पेंशन पाना कर्मचारियों का स्वाभाविक अधिकार है मूल अधिकार है जब माननीय लोग एक बार विधायक सांसद चुनकर जाते हैं तो जिंदगी भर पेंशन पाते हैं बहुत सारे सांसद विधायक 8,8,10 बार की पेंशन ले रहे हैं, वेतन अलग ले रहे हैं लेकिन सरकारी कर्मचारियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है उसमें सुधार कीजिए हमें ना तो नई पेंशन स्कीम चाहिए ना, यूनिफाइड पेंशन स्कीम चाहिए हमें केवल पुरानी पेंशन चाहिए जिसके लिए हम लोग लड़ाई लड़ते आ रहे हैं जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर जिला संयोजक विजय राठौड़ ने बताया कि इसके पूर्व भी 1 अक्टूबर 2023 को भी दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों कर्मचारी अधिकारी पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन किया था जिसमें अन्ना आंदोलन जेपी आंदोलन का रिकॉर्ड टूटा था लगभग 20 लाख कर्मचारी देशभर से आए थे इस बार भी जंतर मंतर पर बहुत जबरदस्त प्रदर्शन हुआ बहुत सारे राज्यों की गाड़ियों को सीमा  पर रोक दिया गया आने नहीं दिया गया जो कि संवैधानिक रूप से गलत है जब हमने अनुमति लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो क्यों हमारे लोगों को रोका गया आंदोलन प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ बुरहानपुर से इस आंदोलन में अनिल सातव,विनोद राठौड़, मनोज पवार सोपान तायडे जफर बाग भीकाजी झरोखे सहित कर्मचारियों ने जाकर प्रदर्शन किया जंतर मंतर हमारे लिए अविस्मरणीय है

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button