मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के रायसेन में सोमवार को पुल गिर गया। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। बरेली पिपरिया मार्ग पर नयागांव में

मध्य प्रदेश के रायसेन में सोमवार को पुल गिर गया। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। बरेली पिपरिया मार्ग पर नयागांव में बना ये पुल 40 साल पुराना था और इसके नीचे रिपेयरिंग का काम चल रहा था।
ब्रिज गिरने की खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। घायलों को बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।





