मध्य प्रदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन की पहल,बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एक्सीलेंस सेंटर का शुभारंभ, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII),विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के संयुक्त सहयोग से स्थापित “ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एक्सीलेंस सेंटर” का विधिवत शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों के कौशल विकास, रोजगारोन्मुख शिक्षा एवं उद्योग-शैक्षणिक समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।  

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन, कुलसचिव प्रो. एस.बी. सिंह, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सुनीता गोंड सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह सेंटर विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।       

माननीय कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने कौशल का विकास करें एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एक्सीलेंस सेंटर विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ प्रदेश में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

ज्ञात हो कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय एवं सीआईआई के मध्य पूर्व में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया था, जिसके अंतर्गत इस सेंटर की स्थापना की गई है।
इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास, नवाचार तथा रोजगारोन्मुख शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसर, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम, अनुसंधान एवं नवाचार सहयोग, उद्यमिता एवं स्टार्टअप समर्थन, विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं तथा औद्योगिक भ्रमण जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

सीआईआई देश का एक अग्रणी औद्योगिक संगठन है, जो उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए कार्य करता है। देशभर में सीआईआई के 70 से अधिक कार्यालय एवं 12 ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट एक्सीलेंस सेंटर संचालित हैं। इसके अतिरिक्त संस्था के 9 अंतरराष्ट्रीय कार्यालय भी वैश्विक व्यापार एवं औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में इस प्रकार की पहल पहली बार की गई है। सीआईआई के ई-टू-ई (एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट) कॉन्सेप्ट के अंतर्गत विद्यार्थियों को पहले प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा तत्पश्चात उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button