संघर्ष मोर्चा का प्रयास रंग लाया,सहायक उप निरीक्षक का पदनाम अब उप निरीक्षक होगा

संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने प्रबंध संचालक महोदय जी कुमार पुरुषोत्तम जी का आभार व्यक्त करते हुए जानकारी दी की संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा लगातार कर्मचारी हित में पूरे प्रदेश के मंडियों के कर्मचारियों, अधिकारियों की मांगे उठाते रहते हैं इसी क्रम में संघर्ष मोर्चा द्वारा कर्मचारियों के पद नाम ,कंधे पर स्टार बढाने के लिए प्रबंध संचालक जी को मांग की थी इसके उपलक्ष्य पर मंडी बोर्ड की बैठक लेकर सहायक उप निरीक्षक का पदनाम अब उप निरीक्षक होगा तथा पहले सहायक उप निरीक्षक को केवल एक स्टार था अब दो स्टार कर दिया गया है धन्यवाद ग्यापित करते हुए मोर्चा के संयोजक फौजदार साहब ने कहा कि लगातार समय-समय पर कर्मचारी हित में मंडी बोर्ड हित में हम लोग आवाज उठाते रहते हैं इसके पूर्व आरक्षित नीति बढ़कर 15% कर दी गई थी अभी भी हमारी मुख्य मांग आ, मंडी समितियां के कर्मचारियों का उच्च पद प्रभार ,वेतन विसंगति एवं प्रदेश के शेष दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितकरण करने के लिए हम लोग प्रयासरत है बहुत जल्द उपरोक्त कार्य भी हो जाएंगे संघर्ष मोर्चा के अंगिरा प्रसाद पांडे ने कहा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा ,सोलंकी जी ने कहा मोर्चा इसीलिए बना है कि प्रदेश के मंडी कर्मचारियों की सारी मांगे पूरी हो हमारा संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों की जब तक सारी मांगे पूरी नहीं होगी चेन से नहीं बैठेगा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि बहुत जल्द पुरानी पेंशन के आदेश जारी करने के लिए प्रयास रत है वह भी आने वाले समय में पूरा होगा




