मध्य प्रदेश
अतिथि व्याख्याताओं के इम्पैनलमेंट के लिए साक्षात्कार 16 से 18 नवंबर तक
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों में अतिथि व्याख्याताओं के इम्पैनलमेंट (पैनल में शामिल करने) की प्रक्रिया के अंतर्गत साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार 16 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों में प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होंगे।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों में अतिथि व्याख्याता के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने विषय के अनुसार साक्षात्कार की निर्धारित तिथि एवं समय की जानकारी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट https://bubhopal.ac.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध साक्षात्कार कार्यक्रम का अवलोकन कर अपनी निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित विभाग में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।



