मध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग में रोहित सिंह ने जीते दो कांस्य पदक, बहन खुशी लहरिया ने हासिल की विश्व में चौथी रैंक,कैबिनेट मंत्री नारायन सिंह कुशवाह ने चार इमली स्थित कार्यालय पर दोनों भाई-बहन का किया सम्मान, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ



भोपाल, 12 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलर श्री रोहित सिंह ने विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं उनकी बहन सुश्री खुशी लहरिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तर पर चौथी रैंक हासिल की है।

रोहित सिंह की प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां:

1. 47वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग एवं 28वीं वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 – नई दिल्ली: 02 कांस्य पदक।
2. वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 – बुल्गारिया: भारत का प्रतिनिधित्व।
3. वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग कप – ताशकंद, उज्बेकिस्तान: 01 स्वर्ण पदक।
4. एशियन आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप – दिल्ली: 01 स्वर्ण एवं 02 कांस्य पदक।
5. नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 – गुजरात: 02 स्वर्ण पदक।
6. नेशनल पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 – केरल: 02 स्वर्ण पदक।
7. ऑल इंडिया PAFI पैरा आर्म रेसलिंग कप 2025 – ग्वालियर, मध्य प्रदेश: 02 स्वर्ण पदक एवं चैंपियन ऑफ चैंपियंस कप का खिताब।

इस उपलब्धि पर आज भोपाल स्थित चार इमली कार्यालय में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग) ने दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने रोहित सिंह और खुशी लहरिया को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि रोहित सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक अर्जित कर देश और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। वहीं खुशी लहरिया ने विश्व स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय दिया है। दोनों भाई-बहन की यह उपलब्धि ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति से यह साबित किया है कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी चुनौती सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। उनकी उपलब्धियाँ अन्य दिव्यांग एवं युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

मंत्री श्री कुशवाह ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का तिरंगा गौरवान्वित करते रहेंगे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button