आरजीपीवी में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

आरजीपीवी में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई।
भोपाल- स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित एनर्जी पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो एस सी चौबे ने माल्यार्पण किया एवं उपस्थित जनमानस ने पुष्पार्चन किया।इस अवसर उपस्थित प्राध्यापक, कर्मचारियों एवं एनसीसी तथा एनएसएस के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो एस सी चौबे ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर पढ़ाई के साथ समाज एवं देश के प्रति भी अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए, हम अपने जीवन में लक्ष्य तय करे तथा उसकी पूर्ति होने तक रुके नही स्वामी जी का यह विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गीत के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रो सविता व्यास,प्रो विनय थापर,प्रो सुरेश सिंह कुशवाह,प्रो असीम तिवारी प्रो आर के चिढार, प्रो के टी चतुर्वेदी प्रो भूपेंद्र सिंह सहित यू आईटी आरजीपीवी के विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।




