एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूशन के आडिटोरियम में
साहित्य जगत की प्रथम कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण

साहित्य जगत की प्रथम कॉफी टेबल बुक के लोकार्पण प्रथम
काफी टेबल बुक
आजादी के अमृत महोतसव पर
मुख्य अतिथि सेवानिवृत डी एस पी रवि अत्रोलिया जी,विशेष अतिथि सुनील जी, जायसवाल जी, ओर कविसम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रज्ञान पुरुष सुरेश नीरव जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर ,कविता सक्सेना जी के प्रारंभिक संचालन से एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूशन के आडिटोरियम में
साहित्य जगत की प्रथम *कॉफी टेबल बुक* के लोकार्पण के साथ, ही
अखिल भारतीय कविसम्मेलन* पंडित सुरेश नीरव जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्यकार,गणमान्य नागरिक और कॉलेज के छात्र छात्राएं और स्टॉफ मौजूद रहा।
इस अवसर संपादक सुरेंद्र शर्मा जी जयपुर की “एक और सतसई” पुस्तक का भी विमोचन हुआ।
कविसम्मेलन में बेहतरीन काव्यपाठ करने कवि थे…. राजपाल यादव राज जी गुरुग्राम हरियाणा,उदयपुर राजस्थान से कवयित्री शकुंतला सरुपरिया जी,पुणे से वेदस्मृती कृति,मुंबई से नागेंद्र नाथ जी,जयपुर से सुरेंद्र शर्मा जी,गाजियाबाद से पंडित सुरेश नीरव जी,मधु मिश्रा जी,इंदौर से दिनेश दवे जी, हास्यकवि राजेंद्र विश्वकर्मा जी। पटियाला से संजय सागर सूद जी और शुजालपुर मध्यप्रदेश से कविता सक्सेना।
इस अवसर पर स्थानीय रचनाकार
श्री सुरेश अजनबी जी इंदौर
तृप्ति मिश्रा जी महू
पूजा कृष्णा जी इंदौर
शिवांश सरल जी इंदौर
कमलेश दवे जी इंदौर
डॉ किरण पांचाल जी इंदौर
दिनेश पाठक जी इंदौर
आलोक रंजन जी इंदौर
का सम्मान भी किया गया।




