नवागत मंडी सचिव द्वारा उपमंडियों का दौरा

कृषि उपज मंडी समिति करही में नवागत मंडी सचिव ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित द्वारा पद भारग्रहण करने के पश्चात सोमवार को मंडी प्रांगण का भ्रमण किया गया मंडी प्रांगण में स्थापित मंडी क्वार्टर्स, कृषक भवन, कैंटीन सेंदरी शॉप, गोदाम तोलकाता एवं संपूर्ण प्रांगण का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मंडी क्वार्टर, नवीन मंडी भवन प्लास्टर गिर रहा है जर्जर स्थिति में हो रहे हैं उसकी चिंता की गई तथा तो लकाता की खिड़कियां टूटी-फूटी थी उनको वेल्डिंग करने के लिए निर्देश दिए, कैंटीन की साफ सफाई करने के निर्देश दिए, लैट्रिन, बाथरूम ,गंदगी युक्त थे उसको भी सफाई कर्मी को बुलाकर निर्देश दिए कि रोज सफाई चाहिए इसके अलावा मंडी कर्मचारियों की बैठक लेकर ड्रेस कोड में आने की हिदायत दी, पूरा रिकॉर्ड कंप्लीट करने के लिए निर्देश दिए एवं मंगलवार को ही मंडी की चारों उप मंडियों का दौरा किया जिसमें पिपलिया, मंडलेश्वर, महेश्वर, बवानिया वहां पर भी शेड के जो जिस पर टीन नहीं है टीन लगाने के निर्देश दिए, क्षेत्रीय किसानों और व्यापारियों को भी मंडी में अधिक से अधिक आकर मंडी में ही अपना माल बेचे जिससे कि आप सुरक्षित रहोगे व्यापारियों से भी मुलाकात कर कहा है कि मंडियों में माल खरीदे मंडी की आयआवक बढ़ाने में सभी लोग अपना योगदान दे इस अवसर पर मंडी सचिव के साथ कस्तूरचंद पाटीदार, महेश चौहान,ओम प्रकाश शर्मा कर्मचारी/ अधिकारी उपस्थित रहे ।





