मध्य प्रदेश

कृषि मंत्री कंसाना ने इंदौर में आधुनिक ग्रेडिंग एवं कलर शाटैज प्लांट का उद्घाटन किया कृषि क्षेत्र को मिलेगा



इंदौर-जिले के ग्राम अरण्या, नेमावर रोड स्थित श्री सांवरिया जी वेयर हाउस में आज अत्याधुनिक ग्रेडिंग एवं कलर शाटैज  प्लांट का शुभ उद्घाटन किया गया। यह नया प्लांट क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों के लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतर गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा तेज़ प्रोसेसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इस दौरान मंत्री श्री तुलसी सिलवट जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि यह पहल कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम बताया। श्री कंषाना ने कहा आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा तथा कृषि व्यापार अधिक संगठित और प्रतिस्पर्धी बनेगा।

कृषि मंत्री ने कहा राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आधुनिक प्लांट किसानों को बेहतर ग्रेडिंग सुविधा प्रदान करेंगे, जिससे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच आसान होगी।
इस नई सुविधा से कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ स्थानीय कृषि व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कृषि विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button