कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया सर्व विश्वकर्मा समाज समिति के द्वारा

सर्व विश्वकर्मा समाज समिति द्वारा आज 02 जून को ऑनलाइन कैरियर काउंसलिंग आयोजित की गई।

विश्वकर्मा समाज के लगभग 200 परिवारों ने इस वेबीनार में भाग लिया।


भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना उपरांत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सौम्यदीप एवं आस्था विश्वकर्मा की आईटी टीम ने इस आयोजन को ऑनलाइन आयोजित कर सफल बनाया। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने काउंसलिंग में आनलाइन भाग लिया जिसमें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव श्री सूरज खोदरे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री विकास खरबड़कर, आईटीआई के प्लेसमेंट ऑफिसर श्री विलास नागदवने, श्री विश्वकर्मा अकादमी लखनऊ के डॉक्टर नूतन प्रकाश विश्वकर्मा, जी एस कोचिंग छिंदवाड़ा के संचालक श्री सुरेश ग्वालवंशी, सामाजिक कैरियर काउंसलर श्री प्रशांत विश्वकर्मा,
सब इंस्पेक्टर इंदौर श्रीमती भारती विश्वकर्मा, प्लेसमेंट कंसलटेंट इंदौर श्री राजेंद्र विश्वकर्मा, आइसीआइसीआइ बैंक हैदराबाद के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मानसदीप विश्वकर्मा, श्री राजेश विश्वकर्मा सदस्य विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद विश्वकर्मा ने सामाजिक विकास के लिए सहायक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान में 10वीं और 12वीं के बाद प्रवेश हेतु जो प्रक्रिया चल रही है सारे बिंदुओं पर भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

तथा पिछड़े वर्ग के लिए जो शासन की योजनाएं हैं उन पर भी प्रकाश डाला गया। प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 तक आयोजित इस कार्यक्रम में अंत में समाज की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुश्री रीटा विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।
उपरोक्त जानकारी प्रदेश के सचिव श्री हरीश विश्वकर्मा द्वारा प्रदान की गई।



