ग्रीष्मकालीन अवकाश में हो वृद्धि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो 1 जुलाई से- संतोष सिंह दीक्षित

कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने राज्य सरकार के मुखिया माननीय मोहन यादव जी एवं शिक्षा मंत्री रावउदय प्रताप सिंह से निवेदन किया है की भीषण गर्मी को देखते हुए और तापमान में लगातार वृद्धि होते हुए जनसाधारण ल्लू की चपेट में आ रहे हैं एवं भीषण गर्मी के कारण गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं एवं इस समय जनगणना कार्यक्रम का प्रथम चरण मकान सूचीकरण भी प्रगति पर है जिसमें लगभग 70% शिक्षिका एवं शिक्षक इस कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं तथा ज्यादातर स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मकान सूचीकरण का कार्य कर रही है 46% 47% डिग्री तापमान में घर-घर जाकर जानकारी करना कठिन कार्य होता है पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1 जून से शिक्षकों के लिए एवं 15 जून से छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र शुरुआत करने की भी तैयारी है मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ अशफाक खान ,शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे, अजेक्स के राजेश साल्वे ,नेशनल मूवमेंट के अनिल बाविस्कर विशेष राठौर ,अपॉक्स के राजकुमार मंडलोई, मंडी कर्मचारी महासंघ के सदानंद कापसे , शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष दलाल द्वारा राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि 46 डिग्री तापमान पर शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करना उचित नहीं है तथा निर्णय छात्र हित में भी नहीं है अन्य राज्यों ने भीषण गर्मी को देखते हुए शैक्षणिक सत्र जून माह में प्रारंभ नहीं किया जा रहे हैं अतः मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए भीषण गर्मी को देखते हुए एवं गर्मी के प्रकोप के कारण नवीन शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ करने की मांग शासन प्रशासन से करते हैं जय हिंद जय भारत*




