मध्य प्रदेश

डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं, रास्‍ता भटके बच्चों एवं आपात स्थितियों में फंसे नागरिकों को मिली राहत,सात दिनों में पुलिस की त्वरित कार्यवाही से बचीं 57 अनमोल जिंदगियां



भोपाल, 06 फरवरी 2026।  मध्यप्रदेश में संचालित डायल-112 आपातकालीन सेवा त्वरित प्रतिक्रिया, मानवीय संवेदनशीलता और जन-सुरक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है। प्रदेशभर में विभिन्न जिलों में डायल-112 की प्रभावी कार्यवाही से नागरिकों को समय पर राहत और सुरक्षा प्राप्त हो रही है। इसी के परिणामस्वरूप डायल-112 ने विगत सात दिनों में त्वरित कार्यवाही कर 57 व्यक्तियों, बुजुर्ग, महिला एवं बच्चों को बचाया।
*प्रमुख कार्यवाही*
*मुरैना*
थाना बामौर क्षेत्र में ट्रक एवं मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरव्ही वाहन मौके पर पहुँचा। जवानों द्वारा प्राथमिक सहायता प्रदान कर घायल को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया।
इसके अतिरिक्त थाना अम्बाह क्षेत्र में रास्ता भटकी 07 वर्षीय बच्ची को डायल-112 जवानों ने सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ सुरक्षित खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया।
*सिवनी*
थाना धूमा क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्‍कर में 03 व्यक्ति घायल हो गए थे। सूचना पर डायल-112 जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। इसी प्रकार थाना लखनवाड़ा क्षेत्र में इनोवा कार एवं ट्रक की टक्कर में 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 एफआरव्ही वाहन एवं हाईवे एम्बुलेंस के समन्वय से सभी घायलों को समय पर अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं थाना घंसौर क्षेत्र में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए 03 व्यक्तियों को तथा थाना केवलारी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर डायल-112 जवानों ने मौके पर पहुँचकर घायलों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से अस्पताल पहुँचाया।
*शिवपुरी*
थाना नरवर क्षेत्र में ट्रैक्टर एवं मैजिक वैन की टक्‍कर में 05 व्यक्ति घायल हो गए। डायल-112 जवानों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। वहीं थाना खनियांधाना क्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने निकले 50 वर्षीय व्यक्ति 04 दिनों से रास्ता भटके हुए थे। डायल-112 टीम ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित खोजकर परिजनों से मिलाया।
*खरगोन*
थाना सनावद क्षेत्र में देर रात्रि लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 05 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
*सागर*
थाना कोतवाली क्षेत्र में बस एवं ट्रक की भिड़ंत में 05 व्यक्ति घायल हो गए। डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही एवं चिकित्सा वाहन की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाकर उपचार सुनिश्चित किया। इसी प्रकार थाना बीना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 05 व्यक्ति घायल हो गए। डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन एवं चिकित्सा वाहन के समन्वय से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाकर उपचार सुनिश्चित किया।
*छतरपुर*
थाना चंदला क्षेत्र में कार एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में 02 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
*भोपाल*
थाना कोलार क्षेत्र में 63 वर्षीय वृद्ध महिला घर का रास्ता भटक गई थी। डायल-112 पर सूचना प्राप्त होते ही टीम द्वारा महिला को सुरक्षित संरक्षण में लेकर एफआरव्ही वाहन से परिजनों से मिलाया।
*सतना*
थाना नागौद क्षेत्र में अज्ञात कारणों से 20 वर्षीय युवती द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना पर डायल-112 जवानों ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती को तत्काल एफआरव्ही वाहन से अस्पताल पहुँचाकर समय पर उपचार सुनिश्चित कराया।
*जबलपुर*
थाना माढ़ोताल क्षेत्र में माँ की डांट से नाराज होकर घर से निकला 12 वर्षीय बालक रास्ता भटक गया। डायल-112 जवानों ने खोजबीन करते हुए बालक को सुरक्षित ढूंढ निकाला एवं परिजनों के सुपुर्द किया।
*अशोकनगर*
थाना कोतवाली क्षेत्र में घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को डायल-112 जवानों ने सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजनों के सुपुर्द किया।
*श्योपुर*
थाना कोतवाली क्षेत्र तथा थाना विजयपुर क्षेत्र में खेलते-खेलते घर से निकली 02 वर्षीय मासूम बच्च्यिां रास्ता भटक गई। डायल-112 जवानों ने त्वरित खोज कर दोनों बच्च्यिों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।
*नर्मदापुरम*
थाना देहात क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने तत्काल अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया। वहीं थाना सोहागपुर क्षेत्र में माँ से बिछड़ने के कारण घर की राह भटके 02 मासूम बच्चों को सुरक्षित खोजकर डायल-112 टीम ने परिजनों से मिलाया।
*रीवा*
थाना चोरहटा क्षेत्र में खेलते-खेलते 06 वर्षीय बालक घर का रास्‍ता भटक गया। डायल-112 जवानों ने बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों से मिलाया।
*बालाघाट*
थाना कोतवाली क्षेत्र में मध्यरात्रि नैनपुर से ट्रेन द्वारा बालाघाट पहुँचा 12 वर्षीय बालक रास्ता भटक गया था। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया।
*बड़वानी*
थाना कोतवाली क्षेत्र में पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 06 वर्षीय बालक रास्ता भटक गया था। डायल-112 जवानों ने सक्रिय खोजबीन करते हुए बालक को सुरक्षित ढूंढ निकाला एवं परिजनों से मिलाया।
*उज्जैन*
थाना खाचरोद क्षेत्र में तीन कारों की आपसी भिड़ंत में 04 व्यक्ति एवं एक बच्ची घायल हो गई। डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एफआरव्ही वाहन से सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया।
*टीकमगढ़*
थाना बल्देवगढ़ क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में 02 व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका।
*इंदौर*
थाना बाणगंगा क्षेत्र में घर की राह भटका 05 वर्षीय बालक मिला। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया एवं परिजनों को सूचित कर सकुशल उनके सुपुर्द किया।
*छिंदवाड़ा*
थाना चौरई क्षेत्र में स्कूल से घर लौटते समय थावरी गांव में उतरकर 08 वर्षीय बालक रास्ता भटक गया था। सूचना मिलने पर डायल-112 एफआरव्ही वाहन तत्काल मौके पर पहुँचा। जवानों ने बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजनों से संपर्क किया एवं सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button