मध्य प्रदेश
थाना ऐशबाग क्षेत्र में दंपति हत्याकांड में बड़े तालाब से अहम साक्ष्य पिस्टल खोजने वाले तीन गोताखोरों को पुलिस कमिश्नर ने 5-5 हजार रुपये का नगद इनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

थाना ऐशबाग क्षेत्र में दंपति हत्याकांड में बड़े तालाब से अहम साक्ष्य पिस्टल खोजने वाले तीन गोताखोरों को पुलिस कमिश्नर ने 5-5 हजार रुपये का नगद इनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
थाना ऐशबाग क्षेत्र में वृद्ध दंपत्ति के दोहरे हत्याकांड में अहम साक्ष्य बनी दोनों पिस्तौल को बड़े तालाब की मिट्टी और गारे में घंटों की कठिन मेहनत से खोजकर निकालने वाले गोताखोर 1-मोहम्मद इमरान, 2- मधुकर सेन एवं 3- मज़हर को आज पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार ने अपने कार्यालय में ₹5,000-₹5,000 की नगद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ।