जिला कोषालय कार्यालय की परामर्शदात्री मीटिंग आज जिला कलेक्टर कार्यालय में आहूत की गई

जिला कोषालय कार्यालय की परामर्शदात्री मीटिंग आज जिला कलेक्टर कार्यालय में आहूत की गई उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं शासन से मान्यता प्राप्त कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा जिला कलेक्टर महोदय जी के निर्देशानुसार शासन के समस्त विभागों की कर्मचारियों की विभिन्न समस्या हेतु हर 3 महीने में परामर्श दात्री मीटिंग होना चाहिए, इसी के तहत जिला कोषालय कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी विभागों के कर्मचारी/ अधिकारी एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं की विभिन्न समस्याओं को रखा गया जिसमें 1,आदिम जाति कल्याण विभाग के समस्त स्थाई कर्मचारियों के NPS कार्ड में 60 वर्ष ही कार्यकाल दर्शाया गया है।जो कि 62वर्ष होना चाहिए, संबंधित अधिकारी से इस विषय हेतु चर्चा कर समाधान का अनुरोध किया गया, 12 वर्ष 24 वर्ष के क्रमानती आदेश जारी हो गए हैं इसमें कुछ कर्मचारियों का एरियास शेष रह गया है उसे भी जारी किया जाए तथा समय मान वेतनमान को नियमित वेतनमान में जोड़कर लागू किया जाए, जिला कलेक्टर महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार कैंप लगाकर वेतन निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण की जावे, जनजाति विभाग में प्रतिमाह वेतन नियत तिथि 1 तारीख को वेतन आहरित किया जावे, अतिथि शिक्षकों का वेतन प्रतिमाह दिया जावे, एवं सेवानिवृत शिक्षकों के समर्पित अवकाश के नगरीकरण का भुगतान किया जावे तथा जीपीएफ सेवा पुस्तिका ऑनलाइन किया जावे इस अवसर पर अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय राऊत ,शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव अमर पाटील, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धनराज पाटील, मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे,आजाद शिक्षक संघ के भानु दास भंगाले, अजेक्स के सतीश दामोदर, अपेक्स के जिला अध्यक्ष राजकुमार मंडलोई ,नितिन चौधरी, वन विभाग के सचिन हबीर सभी संगठनों ने कर्मचारी हित में समस्या उठाकर उसके निदान करने हेतु जिला कोषालय अधिकारी जितेंद्र मंडलोई से कहां जिस पर जिला कोषालयअधिकारी श्री जितेंद्र मंडलोई द्वारा आठ दिवस के अंदर समस्या को हल किया जाएगा और आपको कार्रवाई विवरण दिया जाएगा अंत में सभी संगठनों ने जिला कोषालय अधिकारी का आभार व्यक्त किया



