देश के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती आज 15 सितंबर को देशभर में अभियंता दिवस मनाया जा

भोपाल-देश के महान अभियंता एवं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर आज 15 सितंबर को देशभर में अभियंता दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में अभियंता दिवस का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारी, विशेषज्ञ और अभियंता शामिल होंगे।
अभियंता दिवस का उद्देश्य देश के विकास में इंजीनियरों के योगदान, तकनीकी नवाचार और आधुनिक निर्माण में उनकी भूमिका को सम्मानित करना है। सड़क, पुल, भवन, सिंचाई, जल प्रबंधन, बिजली और डिजिटल तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किए जाने के साथ तकनीकी क्षेत्र में नवाचार और भविष्य की चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। वक्ताओं द्वारा युवा इंजीनियरों को नई तकनीक अपनाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।




