मध्य प्रदेश
पिपलिया ऊप मंडी में गल्ला मंडी का मुहूर्त

मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के प्रबंध संचालक सह आयुक्त श्री कुमार पुरुषोत्तम जी के निर्देश पर मंडी सचिव ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने पिपलिया उप मंडि का आज मुहूर्त किया गया जिसमें गल्ला मंडी चालू की गई जिसमें लगभग 10 वाहन आए मक्का और गेहूं के जिसमें मक्का 1811 बिग है विक्रय हुआ और गेहूं ₹2650 बिका इस दौरान किसानों को टीका लगाकर स्वागत किया, माला पहनकर सम्मान किया मिठाई खिलाई गई इस अवसर पर सभी किसान बंधु, व्यापारी बंधु,मंडी के कर्मचारी कार्यालय अधीक्षक कस्तूर्चन पाटीदार, उप निरीक्षक प्रकाश शर्मा, सुरक्षा गार्ड नरेंद्र बर्मन, विजय मंडलोई उपस्थित रहे क्षेत्र के किसान खुश है हमारे क्षेत्र में ऊप मंडी चालू हो गई इसके लिए मंडी प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।





