पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में आज “नव वर्ष मिलन समारोह–2026” भोपाल में आयोजित

भोपाल। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में “नव वर्ष मिलन समारोह–2026” आज पुलिस ऑफिसर्स मेस, भोपाल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी पत्रकारों और अधिकारियों से भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से वन-टू-वन संवाद किया, जिसमें पुलिस–मीडिया समन्वय, सूचना संप्रेषण की भूमिका और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा हुई। उन्होंने आपसी विश्वास, पारदर्शिता और सकारात्मक सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।
नव वर्ष मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना, संवाद को प्रोत्साहित करना और सौहार्दपूर्ण सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण व गरिमामय माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएँ पुलिस मुख्यालय जनसंपर्क विभाग के अधिकारी राजेश दाहिमा द्वारा कुशलतापूर्वक संभाली गईं।







