प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने, कहा मंडी निरीक्षक से तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा

प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने किया बैतूल की बडोरा मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं और सुदृढ़ बनाने के निर्देश वही हम आपको बता देंगे कि कुछ अनियमिताओं को देखकर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मैं तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा मैं जितना अच्छा हूं उतना बड़ा आदमी भी हूं एक बार पीछे पढ़ता हूं तो छोड़ना नहीं हूँ चले क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं

बैतूल-लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने गुरुवार को बडोरा मंडी का औचक निरीक्षण किया।
मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल मंडी परिसर में पहुंचकर किसानों से आत्मीय चर्चा की और मंडी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री ने मंडी सचिव को दिए निर्देश
मंत्री पटेल ने किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं पर मंडी सचिव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की उपज की नीलामी और उठाव क्रम अनुसार ही कराया जाए।
इसके लिए एक सुव्यवस्थित सिस्टम विकसित किया जाए ताकि किसी किसान को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
उन्होंने विगत दिनों 12 व्यापारियों को दिए गए नोटिस के संबंध में भी जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि व्यापारियों द्वारा लगाए गए अर्थदंड की राशि जमा नहीं की जाती है,
तो संबंधित व्यापारियों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए।
साथ ही उनके माल को भी जब्त किया जाए।
वही प्रभारी मंत्री ने कहा कि मंडी की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना जरूरी है। अन्नदाता किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।
हम्माल और तुलावटी को लिए किया निर्देशित
उन्होंने हम्माल और तुलावटी व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए कि इसके लिए एक प्रभावी और पारदर्शी सिस्टम तैयार किया जाए। प्रयास यह होना चाहिए कि मंडी में आने वाले किसानों की उपज की उसी दिन नीलामी और उठाव सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी भी रहे मौजूद
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी , जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य सुधाकर पवार , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, एसडीएम अभिजीत सिंह, प्रभारी मंडी सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री पटेल ने मंडी में नीलामी प्रक्रिया का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।




