प्रेरणा अवार्ड मिलने पर मंडी कर्मचारियों ने किया स्वागत

कृषि उपज मंडी समिति बुरहानपुर द्वारा दो-दो संस्थाओं के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित जी को *प्रेरणा अवार्ड* मिलने पर मंडी समिति के कर्मचारियों द्वारा अभिनंदन किया गया इस अवसर पर मनीष गंगराड़े, सुभाष सोनवाने, सदानंद कापसे, संतोष महाजन, विजय सुगंधी, दिनेश सोनी, कपिल सोनी, उल्लास पटेल, युवराज पाटील, प्रभाकर तायडे, शाहरुख खान सभी ने पुष्प माला पहना कर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित का अभिनंदन किया सम्मान किया और उनकी शान में सम्मान में अभी व्यक्ति जाहिर की आप हमेशा आगे बढ़े हम आपके साथ हैं संतोष सिंह दीक्षित जी आपने हमेशा कर्मचारी हित में तन ,मन, धन, जी जान से कार्य किया है आपकी कार्य करने की शैली और कार्य को अंजाम तक काम को पहुंचने वाला काम किया है चाहे फिर वह ताप्ती मिल का मामला हो, मंडी समिति का मामला हो, मंडी बोर्ड का मामला हो, शिक्षा विभाग का मामला, हो, स्वास्थ्य विभाग का मामला हो ,आदिम जाति कल्याण विभाग का मामला, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल का मामला हो, आंगनवाड़ी का मामला हो आपने हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया अपनी भूमिका जबरदस्त तरीके से निभाई और कर्मचारियों को राहत दिलाई इस अवसर पर ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं हम सब कर्मचारियों का है आप लोगों की प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन से मुझे ऊर्जा मिलती है, शक्ति मिलती है और कार्य करने की और प्रबल इच्छा शक्ति उत्पन्न हो जाती संबोधित करते हुए इस अवसर पर मनीष गंगराड़े, दिनेश सोनी ने कहा कि आप सम्मानित होंगे तो हम भी अपने आप को सम्मानित समझेंगे हमको भी गर्व होता है हमारे सारथी, हमारे नेता हमारे पेंशन दादा, हमारे शुभचिंतक हमारे नेता हमारे लिए हमेशा 24 घंटे uplabdh रहते हैं, कार्य करते हैं और बगैर परिणाम की परवाह किए कार्य करते हैं आपकी हिम्मत को हम सलाम करते हैं, नमस्ते करते हैं, ईश्वर आपको स्वस्थ रखें ,सुरक्षित रखें, आपके मंगलमय जीवन की कामना करते हैं





