मध्य प्रदेश
भावांतर योजना 2025 का पहला मॉडल रेट 4020 रुपए प्रति कुंटल जारी हुआ

भावांतर योजना 2025 अंतर्गत सोयाबीन विक्रेता कृषक जिन्होंने अपनी सोयाबीन 24 अक्टूबर 2025 से 07 नवंबर 2025 के मध्य मंडी प्रांगणों में विक्रय की गई है। ऐसे किसानों को भावांतर योजना अंतर्गत राशि का मॉडल रेट 4020 रुपए जारी किया गया है।उक्त मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी।



