रमेश वर्मा इंजीनियर नगर पालिका सीहोर द्वारा रिश्वत के रूप में 70000 रुपए की मांग पर आज 20000 लेते ट्रैप किया

दिनांक 08/11/2024 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के समक्ष उपस्थित होकर शिकायतकर्ता सुरेश सिंह दांगी निवासी लुनिया चौराहा सीहोर ने अतिक्रमण प्रभारी श्री रमेश वर्मा इंजीनियर नगर पालिका सीहोर द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की ।
शिकायत का सत्यापन किया गया। शिकायत सत्यापन के दौरान अतिक्रमण प्रभारी श्री रमेश वर्मा इंजीनियर नगर पालिका सीहोर द्वारा रिश्वत के रूप में 70000 रुपए की मांग बिना अनुमति मकान बनाने में आपत्ति नही करने हेतु की गई।
पी सी एक्ट 1988 की धारा -7 के तहत अपराध कायमी की जाकर आज दिनांक 11/11/2024 को उप पुलिस अधीक्षक अनिल बाजपेयी के नेतृत्व में ट्रेप की कार्यवाही की गई।
अतिक्रमण प्रभारी रमेश वर्मा इंजीनियर नगर पालिका सीहोर द्वारा शिकायतकर्ता सुरेश सिंह दांगी से अपने कार्यालय चैंबर में प्रथम किस्त के रूप में 20000 हजार रुपये अपने सहयोगी अंशुल जैन के माध्यम से लिये जाने पर अंशुल जैन से रिश्वत की राशि बरामद की गई है।
कार्यवाही जारी थी कार्यवाही में अनिल बाजपेई उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में श्री वीरेंद्र सिंह उप पुलिस अधीक्षक, श्री संजय शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक, श्री बृज बिहारी पाण्डेय प्रधान आरक्षक, श्री राजेंद्र पावन प्रधान आरक्षक, श्री मुकेश सिंह प्रधान आरक्षक, सुश्री रानी सोलंकी आरक्षक शामिल रहे।



