अपराधमध्य प्रदेश

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक कार्यालय जनपद पंचायत केसला जिला नर्मदा पुरम में 20000 रु रिश्वत लेते ट्रैप किया

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में भोपाल लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदिका – श्रीमति सुनैया बरकडे  तहसील केसला जिला नर्मदापुरम

आरोपी- 1-श्री धर्मेंद्र गुप्ता सहायक विकासखंड प्रबंधक  राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत केसला जिला नर्मदापुरम
2- श्री कृष्णा धुर्वे भृत्य राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद पंचायत केसला
3-श्रीमती कामिनी राजपूत सुरभि क्लस्टर फेडरेसन मैनेजर पथरोटा तहसील इटारसी

घटना दिनांक–10.04.26

ट्रैप राशि -20000 रु (बीस हजार रु)

घटनास्थल=राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक  कार्यालय जनपद पंचायत केसला जिला नर्मदा पुरम ।

विवरण – आवेदिका सुनैया बरकडे स्व सहायता समूह सुरभि संकुल स्तरीय समूह के माध्यम से NRLM  की जन पद पंचायत केसला के द्वारा संचालित
मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना मे पशु सखी के रूप मे कार्यरत हैं.इस कार्य के लिए उसे समूह के माध्यम से  फरवरी 2026 को 29700 रूपये का मानदेय प्राप्त हुआ।
      जनपद पंचायत केसला मे पदस्थ विकासखंड प्रबंधक श्री धर्मेंद्र गुप्ता आवेदिका पर यह दवाब बना रहा था कि आवेदिका  केवल 4000 रूपये रखकर , बाकि के 25000 रूपये  उसे  दे नहीं तो आरोपी उसे इस कार्य से हटाकर दूसरी महिला को ट्रेनिंग दिलाकर पशु सखी काम के लिए रख लेगा।
        श्रीमती सुनैया बरकडे द्वारा की गई उक्त  शिकायत   का सत्यापन पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गेश कुमार राठौर द्वारा  कराया गया । सत्यापन पश्चात ट्रैप टीम का गठन किया।
         ट्रैप टीम ने द्वारा आरोपी श्री धर्मेंद्र गुप्ता को उसके कार्यालय मे सुरभि क्लस्टर फेडरेसन संघ की मैनेजर श्रीमती  कामिनी राजपूत तथा चपरासी श्री कृष्णा धुर्वे के माध्यम से 20000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे  हाथो पकडा गया।
      आरोपीगणों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 12,के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य – उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा. निरीक्षक रजनी तिवारी. निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले. प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी.मुकेश पटेल आरक्षक मुकेश पटेल मुकेश परमार चैतन्य प्रताप यशवंत पटेल

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button