होली का त्यौहार वेतन नही मिलने से फीका पड़ा ,(RGPV) राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों?

होली का त्यौहार फीका पड़ा ,(RGPV) राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी.

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों को इस बार सैलरी नहीं मिलने की वजह से कर्मचारियों में रोष या उदासी व्याप्त है
होली का त्योहार इस बार सुना पड़ गया है
हम आपको बता दें 3 और 4 मार्च की छुट्टी होने की वजह से वेतन नहीं मिल पाया.
कर्मचारियों में उदासी/रोष व्याप्त है सैलरी टाइम पर नहीं मिलने पर
वित्त नियंत्रक द्वारा वेतन के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा
वही हमारे द्वारा वित्त नियंत्रक स्वर्णना चतुर्वेदी को फोन लगाया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया.
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु शरद चंद चौबे जी से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने की फोन पर बात की तो उनके द्वारा बताया गया कि देर शाम को चेक भिजवा दिया गया है
जल्दी सैलरी मिल जाएगी.
कर्मचारियों से चर्चा
हमने जब वेतन की बात कर्मचारियों से चर्चा की तो उनके द्वारा उदास मन से नाम ना बताने की शर्त पर बताया गया. क़ी
आज और अभी रात 9:00 बजे के आसपास तक हमारी सैलरी नहीं जमा हुई
अब एक बड़ा सवाल यह उठता है कि यही काम अगर 25 तारीख से कर लिया जाता.
तो आज राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को वेतन मिल गया होता
और होली का त्योहार राजीव गांधी विश्वविद्यालय के कर्मचारी अच्छे से मना रहे होते.
बुरा ना मानो होली है
आप सभी को गुडलक मीडिया परिवार की ओर से होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं


