मध्य प्रदेश
राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन पुलिस मुख्यालय

पुलिस मुख्यालय में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन
भोपाल, 01 जून 2026। पुलिस मुख्यालय में जून माह के प्रथम कार्य दिवस 01 जून , सोमवार को राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री अनिल कुमार सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।





