लोकायुक्त जबलपुर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने में आरोपी- सुभाष शर्मा सहायक ग्रेड-2 कार्यालय क्षे़त्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र सिवनी के यहा छापा कार्यवाही

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त की छापा कार्यवाही।
नाम आरोपी- सुभाष शर्मा पिता रवि शर्मा, पद सहायक ग्रेड-2 कार्यालय क्षे़त्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केन्द्र सिवनी,
निवासी-13/2 झ गली नं. 02 अम्बेडकर काॅलोनी राजीव गांधी वार्ड जिला जबलपुर
विपुस्था लोकायुक्त संगठन को सुभाष शर्मा के द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी सत्यापन कार्यवाही निरीक्षक जितेन्द्र यादव के द्वारा करवाई गई। सत्यापन में सूचना प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर आरोपी सुभाष शर्मा के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988(संशोधित 2018) धारा 13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आज दिनांक 08.08.2026 को प्रातः05ः30 बजे से आरोपी के निवास स्थान तथा फार्म हाऊस पर छापा कार्यवाही की गई।
विवरण- प्रारंभिक तौर पर छापा कार्यवाही के दौरान आरोपी सुभाष शर्मा तथा उनकी पत्नी शीला शर्मा के नाम से विभिन्न कृषि भूमि ग्रामीण क्षेत्र में, मकान, प्लाट शहरी क्षेत्र में, फार्म हाउस, वाहन प्रकाश में आई हैं।
1. मौजा लोहारी तहसील पाटन जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से विभिन्न भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 1,11,02,156/-रु है।
2. मौजा मुरगवां तहसील पाटन जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 25,91,658/-रु है।
3. मौजा गोहलपुर तहसील आधाताल जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से प्लाट क्रय किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 47,48,996/-रु है।
4. मौजा करमेता तहसील आधारताल जिला जबलपुर में अनावेदक की पत्नी शीला शर्मा के नाम से 4581 वर्गफुट भूमि क्रय की है जिसकी अनुमानित कीमत 2,88,45288/-रु है।
5. अनावेदक के द्वारा अपनी पत्नी के नाम शीला शर्मा 13/2झ गली नं.02 अम्बेडकर काॅलोनी राजीव गांधी वार्ड जिला जबलपुर में दो मंजिला पक्का अलीशान मकान बनवाया है जिसमें भू-तल में 2800 वर्गफुट एवं प्रथम-तल में 2000 वर्गफुट निर्माण है कुल निर्माण 4800 वर्गफुट में पक्का मकान निर्मित है । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 100,00,000/- रूपये है।
6. अनावेदक ने अपनी पत्नी शीला शर्मा के नाम से दूसरा मकान पारस कालाॅनी जिला जबलपुर में दो मंजिला पक्का मकान 1500 वर्गफुट में निर्मित है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,00,000/- रूपये है।
7. अनावेदक ने अपनी पत्नी शीला शर्मा के नाम से फार्म हाऊस ग्राम लोहारी तहसील पाटन जिला जबलपुर में स्थित हैं जिसका भू-तल का पक्का निर्माण किया गया है जो लगभग 5400 वर्गफुट में निर्मित है। जिसकी अनुमानित लागत 75,00,000/-रूपये है। तथा फार्महाउस की बाउंड्रीवाल 2000000/- रुपए होना पायी गई है ।
8. आरोपी के मकान की तलाशी के दौरान सोने चांदी के आभूषण कीमती 7960000/- रुपए
9. वाहन – फॉरच्यूनर 4200000/- रुपए
सफारी वाहन 600000/-
तथा रॉयल इनफील्ड बाइक 200000/ रुपये ।
10. मकान की इनवेंट्री लगभग 8400000/- रुपए।
11. फार्महाउस में एक ट्रैक्टर 600000/- रुपए, बोरिंग 300000/- रुपए, सीसीटीवी कैमरे 60000/- रुपए
आरोपी सुभाष शर्मा की कुल आय 1,00,00,000/-रु के विरूद्ध लगभग कुल 8,98,48,000/- रुपए का व्यय किया जाना अभी तक की जाँच में पाया गया है जो कि कुल अर्जित आय का 898.48 प्रतिशत अनुपातहीन है।
कार्यवाही अभी जारी है।
छापा दल सदस्य
टीम-1
श्रीमती रेखा प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षकगण जितेन्द्र यादव, राहुल गजभिये, शशिकला मस्कुले एवम अन्य सदस्य शामिल हैं।
टीम-2
श्रीमती नीतू त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षकगण उमा कुशवाह एवम अन्य सदस्य शामिल हैं।








