लोकायुक्त संभाग सागर की ट्रैप कार्यवाही संभागीय लेखापाल कार्यालय कार्यपालन यंत्री,मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल छत्रसाल नगर छतरपुर में आरोपी- बाला प्रसाद विश्वकर्मा को 4000 की रिश्वत लेते हुए किया ट्रैप

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही
*ट्रैप दिनांक* – 15-06-2026
आवेदक~रामनारायण शुक्ला , चौबे कॉलोनी छतरपुर
आरोपी~ बाला प्रसाद विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय श्री रामदास विश्वकर्मा उम्र 59 वर्ष पद संभागीय लेखापाल कार्यालय कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल छत्रसाल नगर छतरपुर
*घटनास्थल* – कार्यालय कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल छत्रसाल नगर छतरपुर
*रिश्वत राशि*-4,000/- रुपये
*विवरण:- आवेदक एवं उसके छोटे भाई श्याम नारायण शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से वर्ष 2024 में अमलतास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी छतरपुर में लॉटरी के माध्यम से ईडब्ल्यूएस मकान नंबर 399 क्रय किया है, जिसकी कुल कीमत हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में जमा कर दी गई, मकान की रजिस्ट्री करने के एवज में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय छतरपुर में पदस्थ संभागीय लेखापाल बीपी विश्वकर्मा द्वारा ₹6000 रिश्वत की मांग की जा रही है, आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 15.06.26 को संभागीय लेखापाल बीपी विश्वकर्मा को कार्यालय कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल छत्रसाल नगर छतरपुर में ₹4,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस सागर द्वारा पकड़ा गया । अग्रिम कार्यवाही जारी है ।
*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं निरीक्षक कमल सिंह उइके तथा लोकायुक्त पुलिस सागर स्टाफ।
*नोट*- सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नं 8435794333 सूचित कर सकते है।



