लोकायुक्त सागर की कार्यवाही,राजन श्रीवास्तव सहा0 ग्रेड -3 तहसील कार्यालय बकस्वाहा जिला सागर को रिश्वत राशि-15,000/- रुपये लेते ट्रैप किया

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही*-
*ट्रैप दिनांक* – 16-09-2026
आवेदक- कृष्ण कुमार बिल्थरे पिता स्व. परमानंद बिल्थरे उम्र 57 साल निवासी ग्राम बम्होरी ।
आरोपी~
*घटनास्थल* – तहसील कार्यालय बकस्वाहा ।
*रिश्वत राशि*-15,000/- रुपये।
*विवरण:- आवेदक ने स्वयं एवं उसकी पत्नी के नाम पर ग्राम बम्होरी एवं बेरखरी में भूमि क्रय किया था, उक्त भूमि के नामांतरण करने के एवज में ₹15000 रिश्वत की मांग अनावेदक द्वारा की जा रही थी, आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक लोकयुक्त सागर के समक्ष शिकायत आवेदन पत्र दिया गया, आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया । अनावेदक ने पूर्व में 10000 रुपए रिश्वत राशि आवेदक से ले लिया एवं 15000 रूपए रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 16.09.26 को अनावेदक राजन श्रीवास्तव को लोकायुक्त दल द्वारा ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ा गया । भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही जारी है ।
*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं निरीक्षक रंजीत सिंह तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ।




