अपराधमध्य प्रदेश

लोकायुक्त सागर ने 50000 की रिश्वत लेते हुए, वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर वन मंडल सागर, आरोपी विकास सेठ एवं जयप्रकाश तिवारी सहायक ग्रेड 3 को रिश्वत लेते  ट्रैप किया

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर  के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही*-
*ट्रैप दिनांक* – 25-02-2026
आवेदक~विजय सिंह राजपूत पिता श्री भूरे सिंह राजपूत निवासी ज्योति नगर शिव शक्ति मंदिर के पास, मकरोनिया जिला सागर
आरोपी~1.श्री विकास सेठ, वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर
2. जयप्रकाश तिवारी, सहायक ग्रेड 3,  कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर
*घटनास्थल* –  कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर
*रिश्वत राशि*-50,000/- रुपये
*विवरण*:- आवेदक  एवं उसके रिश्तेदारों के जमीन पर लगे वृक्ष को कटाई उपरांत डिपो सिरोंजा हेतु ले जाने के लिए सत्यापन उपरांत टीपी की आवश्यकता थी वन परिक्षेत्र अधिकारी  विकास सेठ एवं कार्यालय में पदस्थ क्लर्क जयप्रकाश तिवारी द्वारा आवेदक की कटी हुई वन उपज का सत्यापन कर टीपी जारी करने के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर आवेदन पत्र दिया गया आवेदन पत्र का सत्यापन किया गया शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 13.04.26 को उक्त अनावेदकगणों को लोकायुक्त दल द्वारा ₹50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ा गया । अग्रिम कार्यवाही जारी है ।
*ट्रैपकर्ता* :- निरीक्षक रंजीत सिंह एवं निरीक्षक कमल सिंह उइके तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ
*नोट*- सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button