विधायक जीतू पटवारी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव हेतु। ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया ।

विधायक जीतू पटवारी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव हेतु। ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया ।
28 लोक सभा और 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतपत्र डाले जाएंगे जिस के परिणाम की घोषणा 13 मई को होगी
कांग्रेस पार्टी जोर शोर से कर्नाटक विधानसभा की तैयारी में लगी हुई है जैसा की विधित है विभिन्न प्री पोल और एजेंसियों के सर्वे में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बहुमत से बनने वाली है, इसी कड़ी को मजबूत करते हुए *कांग्रेस पार्टी ने कल दिनांक 14 अप्रैल को कर्नाटक विधानसभा के लिए 29 ऑब्जर्वर एवं बेंगलुरु शहर की सीटो के लिए 5 प्रेक्षक की नियुक्ति की है, पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश से श्री जीतू पटवारी जो कि राऊ इंदौर सीट से विधायक वा मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष है को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है,जीतू पटवारी जी 18 तारीख को बेंगलुरु में आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर वहां दी गई जिम्मेदारी संभाल कर कार्य शुरू करेंगे।*



