मध्य प्रदेश

विधायक  श्रीमती अर्चना चिटनिस को टीईटी के विरुद्ध रिव्यु पिटीशन लगाने शिक्षकों ने दिया ज्ञापन

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा लाखों शिक्षकों के साथ अन्याय नही होने देंगे जो पेड हमने लगाया उसे कटने नही देंगें


शिक्षक हित में रिव्यु पिटीशन दायर करे सरकार,शिक्षक भी रहें तैयार ,मध्यप्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य करने सम्बंधी आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 को जारी अव्यवहारिक आदेश को निरस्त कराने तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में कक्षा 1 से 8 वी तक अध्यापन कार्य कराने वाले शिक्षक को शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने सम्बंधी आदेश के विरुद्ध पुनर्विचार याचिका दायर करने की माँग को लेकर टीईटी शिक्षक संघर्ष संयुक्त मोर्चा बुरहानपुर के बैनर तले संयुक्त मोर्चा ने  विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस को उनके  निवास पर उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा
माननीय विधायक जी ने शिक्षकों की समस्या को समझते हुए आश्वासन दिया कि मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के साथ अन्याय नही होने दिया जायेगा और आपकी समस्या को मध्यप्रदेश के यशस्वी  मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय श्री राव उदय प्रताप सिंह जी के समक्ष रखकर सरकार की ओर रिव्यु पिटीशन दायर करने के लिए मजबूती के साथ शिक्षकों का पक्ष रखा जायेगा आपकी 25 से 30 साल की सेवा को व्यर्थ नही जाने दिया जायेगा! इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित संयुक् मोर्चा के Dr Ashfaq Khan धर्मेंद्र चौक से राजेश साल्वे अनिल बाविस्कर बृजेश राठौर राजकुमार मंडलोई सुजीत ठाकुर उपस्थित थे, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने कहा कि 24 मार्च को संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम शाम 5:00 बजे ज्ञापन दिया जाएगा सभी जिले की शिक्षक शिक्षिका अधिक से अधिक संख्या में अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए शाम 5:00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय आवश्यक रूप से पहुंचे

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button