जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही,आरोपी काशीराम मरावी, सहायक ग्रेड-3(रीडर) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा 10000 रु रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज दिनांक 18.02.26 को आरोपी उपरोक्त को ₹5000 लेते हुए रंगे हाथ ट्रेप किया

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक – गेंदलाल सर्वटे पिता मूलचंद सर्वटे उम्र 30 वर्ष,पता- ग्राम दरगड़ तहसील निवास जिला मंडला।
आरोपी- काशीराम मरावी, उम्र -60 वर्ष, पद- सहायक ग्रेड-3 (रीडर),कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसील निवास जिला मंडला।
घटना दिनांक–18.02.2026
ट्रैप राशि -5000 रु (पांच हजार रु)
घटनास्थल- कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसील निवास जिला मंडला।
विवरण -आवेदक उपरोक्त के पिताजी की कृषि भूमि के खसरे में इसके पिता जी का नाम त्रुटिवश मूल चंद के स्थान पर फूलचंद दर्ज है। खसरे में उक्त नाम सुधार करवाने के एवज में आरोपी काशीराम मरावी, सहायक ग्रेड-3(रीडर) कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास द्वारा 10000 रु रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज दिनांक 18.02.26 को आरोपी उपरोक्त को ₹5000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य-टी.एल.ओ निरीक्षक शशिकला मस्कुले,निरीक्षक श्री जितेन्द्र यादव,उप निरीक्षक श्री शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।



