शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय, बोरी में “15 गौरवशाली वर्षों की यात्रा – Crystal Jubilee Year 2026” एवं Best Practice के अंतर्गत दिनांक 23 सितंबर 2026 को गणेश प्रतिमा बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संरक्षक के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमर तलत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. संगीता शर्मा, डॉ. मनीषा ठाकुर एवं श्री मोहित कुमार रहे। कार्यक्रम में डॉ. भारती साहू , डॉ. नुसरत जहां एवं डॉ अनुराग पटेल का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मिट्टी, फूल एवं क्ले जैसी पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से भगवान गणेश की आकर्षक एवं रचनात्मक प्रतिमाओं का निर्माण किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं इको-फ्रेंडली गणेश उत्सव का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमर तलत ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का आयोजन Crystal Jubilee Year 2026 के अंतर्गत महाविद्यालय की Best Practice के रूप में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





