लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही,भूपेंद्र सिंह चौहान,लिपिक कार्यालय ,नायब तहसीलदारवृत्त-हनुमानगढ़ ,तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी जप्त रिश्वत राशि 10000/- रु

*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही*
*ट्रेप दिनाक* -19.11.2026
*नाम आवेदक* -श्री हीरालाल कोल ,उम्र -57 वर्ष ,ग्राम देवरछ पोस्ट, खड़डी ,थाना तहसील रामपुर नैकिन, जिला सीधी, मध्य प्रदेश
*आरोपी* – भूपेंद्र सिंह चौहान , लिपिक कार्यालय ,नायब तहसीलदार वृत्त-हनुमानगढ़ ,तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी
*जप्त रिश्वत राशि*- 10000/- रु
*घटना स्थल* – उप तहसील हनुमानगंज तहसील रामपुर नैकिन थाना जमोडी जिला सीधी
*विवरण*-
शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 18.11.2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया कि लिपिक कार्यालय ,नायब तहसीलदार वृत्त-हनुमानगढ़ ,तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी द्वारा कलेक्टर के जमीन संबंधी आदेश के क्रियान्वयन को रुकवाने के एवज में 15000/- रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है ।
शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त पुलिस संभाग रीवा के द्वारा सत्यापन कराया गया । शिकायत सत्यापन में पुष्टि होने पर आज दिनांक 19.11.2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री भूपेंद्र सिंह चौहान को शिकायतकर्ता से 10000/–रुपए की रिश्वत की किस्त लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया है | आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
*ट्रेपकर्ता अधिकारी एवं टीम* –
निरीक्षक श्री एस राम मरावी एवं निरीक्षक संदीप सिंह भदोरिया द्वारा विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम सहित कार्यवाही की जा रही है ।
*विशेष*-
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।आमजन से अपील है कि यदि कोई अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की माँग करता है तो लोकायुक्त रीवा से मोबाइल हेल्पलाइन नंबर 98936 07619 पर संपर्क कर सकते है ।




