मध्य प्रदेश

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में PM-USHA एवं CRISP के अंतर्गत करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन


Barkatullah University के समाजशास्त्र विभाग द्वारा PM-USHA योजना के अंतर्गत तथा CRISP – Centre for Research and Industrial Staff Performance के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय “Training Program on Career Guidance and Placement” का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वन्दना से हुई।कार्यक्रम में कुलगुरु महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। विभागाध्यक्ष प्रो. रुचि घोष दस्तिदार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर नियोजन, कौशल विकास एवं उद्योगोन्मुख दृष्टिकोण प्रदान करना रहा।
उद्घाटन सत्र में  माननीय EC सदस्य श्री धीरेंद्र चतुर्वेदी ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को समकालीन करियर अवसरों, प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी एवं व्यक्तित्व विकास के आयामों पर विस्तृत जानकारी दी।  करियर और एम्प्लॉयमेंट का  अंतर बताकर जीवन में किस प्रकार आगे बढ़े ये मार्गदर्शन दिया।कुलगुरु महोदय ने अपने प्रेरक उद्बोधन में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया।तथा किस प्रकार यह ट्रेनिंग प्रोग्राम बच्चों के लिए आवश्यक है इसकी महत्ता बताई।
इस अवसर पर प्रो.  कुमरेश कश्यप , प्रो. शशांक शेखर ठाकुर, प्रो.  विपिन व्यास  डॉ. रेखा खंडिया तथा विधि विभागाध्यक्ष प्रो. मोना पुरोहित की उपस्थिति थीं ।कार्यक्रम की समन्वयकप्रो अनिता धुर्वे  ने बताया कि दो दिन बच्चों को किस प्रकार सत्र का लाभ लेना है ताकि भविष्य बच्चे अपनी सही दिशा प्राप्त कर सके।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन डॉ. राधा मिश्रा द्वारा किया गया।
तकनीकी सत्र
प्रथम दिवस पर दो प्रमुख तकनीकी सत्र आयोजित किए गए—
सत्र 1: “Career Opportunities and Industry Trends” विषय पर जयदीप सिंह (Co-Founder, GoStuds) ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, स्टार्टअप संस्कृति एवं भविष्य की कौशल आवश्यकताओं के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
सत्र 2: “Essential Employability and Soft Skills” विषय पर विवेक यादव (Head, Geeks of Gurukul) ने संप्रेषण कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क एवं साक्षात्कार की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विद्यार्थियों को व्यावहारिक सुझाव दिए।
प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का अगला दिवस भी विविध सत्रों एवं मार्गदर्शन के साथ आयोजित किया जाएगा।

Vijay Vishwakarma

Vijay Vishwakarma is a respected journalist based in Bhopal, who reports for Goodluck Media News. He is known for his exceptional reporting skills and extensive knowledge of the region. With a keen eye for detail and a passion for uncovering the truth, he has earned a reputation as a reliable and trustworthy source of news.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button