शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु संयुक्त मोर्चा का कल ज्ञापन
कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा बुरहानपुर कल दिनांक को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन देगे उपरोक्त जानकारी देते हुए संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशफाक खान ने कहां की शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौकसे ,अपेक्स के राजकुमार मंडलोई, ट्राईबल वेलफेयर के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नेशनल मूवमेंट के अनिल बाविस्कर, विजय राठौड़, अजेक्स के राजेश साल्वे, नेशनल मूवमेंट के अनिल सातों, राजेश पाटील ,श्रीमती प्रमिला सगरे ,ज्योति पाटील सभी ने शिक्षक शिक्षिका कर्मचारियों से अनुरोध किया है कल के ज्ञापन में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर हमारे अधिकारों पर जो कुठाराघात किया जा रहा है इसका विरोध करने के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय शाम 5:00 बजे अनिवार्य रूप से पहुंचे हम सभी माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा पर पुनर्विचार किया जाए एवं सुप्रीम कोर्ट द्वारा लागू किया निर्णय के संबंध में रिव्यू याचिका दायर की जाए



