311 नग कछुए इंडियन टेंट टर्टल पकडे, RPF और STF एवं उड़नदस्ता संयुक्त कारवाही मे

आज दिनांक, 3/02/2026 को श्रीमान मुख्य वन संरक्षक महोदय श्री क्षितिज कुमार वन वृत्त भोपाल एवं श्रीमान वनमण्डलाधिकारी महोदय श्री लोकप्रिय भारती सामान्य वन मण्डल भोपाल एवं उपवन मण्डलाधिकारी महोदय डी.एस. चौहान सा.व.भोपाल की सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी महोदय उड़नदस्ता भोपाल एवं स्टाफ के साथ STF भोपाल के उपवनमण्डलाधिकारी महोदय श्री विनोद कुमार एवं उनके अधिनस्थ कर्मचारियो के साथ कछुए की सूचना पर संत ह्रदय रामनगर (वैरागढ)रेलवे स्टेशन भोपाल पहुचे यहाँ पर RPF स्टॉफ द्वारा एक आरोपी जिसका नाम अजयसिंह राजपूत निवासी इन्दौर उम्र 25 वर्ष के लगभग रेल्वे मे कोच ने अटेंडर का कार्य करता है। इसके पास से दो बेग मिले जिसको RPF स्टॉफ संत ह्रदयराम नगर (वैरागढ)रेलवे स्टेशन भोपाल द्वारा चेक करने पर उक्त बेगो को खुलवाकर चेक करने पर उक्त बेग से 311 नग कछुए इंडियन टेंट टर्टल मिले RPF द्वारा आरोपी से उक्त कछुए के बारे में पूछताछ किया गया पूछताछ पर बताया कि मुझे एक व्यक्ति जिसका नाम रविन्द्र कश्यप ने ईन्दौर एवं देवास पार्सल छोडने के लिए 2500/- रुपये का लालच दिया जिसे में लेकर जा रहा था जिससे संत ह्रदयराम नगर भोपाल मे RPF द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
RPF स्टॉफ संत ह्रदयराम नगर (वैरागढ)रेलवे स्टेशन भोपाल एवं STF एवं उड़नदस्ता भोपाल द्वारा संयुक्त कारवाही की गई तथा STF भोपाल द्वारा विवेचना की जा रही है |





