जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही,
आरोपी शुभम जैन उपयंत्री नगर पालिका परिषद पनागर जबलपुर को 40000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक – राजेंद्र कुमार सतनामी पिता श्री शिवपाल सतनामी उम्र 39 वर्ष निवासी जबलपुर।
आरोपी- शुभम जैन पिता श्री संजय जैन उम्र 30 वर्ष पद – उपयंत्री नगर परिषद पनागर जबलपुर ।
2) अभिलाष रजक (दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी)
घटना दिनांक–07/07/2026
ट्रैप राशि -40000 रु (चालीस हजार रु)
घटनास्थल- नगर पालिका परिषद पनागर जबलपुर
विवरण -आवेदक राजेन्द्र सतनामी ठेकेदारी का कार्य करता है , जिसे 2024-25 में स्वास्थ शाखा में कीटनाशक सामग्री प्रदाय करने का टेंडर मिला था, टेंडर की कुल कीमत 9,75,000/- रुपए थी,कीटनाशक सप्लाई करने के बाद पूर्व में प्रथम क़िस्त के रूप में 90,000/- रुपये तथा द्वितीय क़िस्त 64066/- रुपए आवेदक को प्राप्त हो चुके थे। राशि के भुकतान उपरांत कमीशन के रूप में एवम 48,000 फिक्स डिपॉजिट जो कार्यालय में जमा थे, उसको भुगतान करने के एवज में आरोपियों द्वारा 50000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को किया। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹40000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज दिनांक 07/07/2026 को आरोपी शुभम जैन उपयंत्री नगर पालिका परिषद पनागर जबलपुर को आवेदक से 40000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,1213(1)B, 13(2) एवं 61 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
*ट्रेप दल सदस्य- टी एल ओ निरीक्षक जितेंद्र यादव,निरीक्षक बृज मोहन नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी – कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर 7999514544
दूरभाष नंबर 0761-2408599
0761-2408588



